फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   A girl committed suicide by eating poisonous oleander seeds

नवविवाहिता ने दी जान: कनेर का जहरीला बीज खाकर मौत को लगाया गले, 20 दिन पहले हुई थी शादी; पूर्व प्रेमी पर आरोप

Fri, 30 May 2025 10:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 May 2025 10:59 AM IST
सार

गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में रहने वाली आरती बंजारे की शादी 22 दिन पूर्व पेंड्रा थाना क्षेत्र के सोन बचरवार गांव के रहने वाले युवक के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी।

विज्ञापन
A girl committed suicide by eating poisonous oleander seeds
आरती बंजारे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक नवविवाहिता ने कनेर का जहरीला बीज खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी महज 22 दिन पहले ही गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा से शादी पेंड्रा के सोन बचरवार गांव में हुई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पूर्व प्रेमी पर ब्लैकमेल एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में रहने वाली आरती बंजारे की शादी 22 दिन पूर्व 8 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के सोन बचरवार गांव के रहने वाले युवक के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी। बेटी की शादी करने के बाद लड़की के परिजन काफी खुश थे और उसके बाद आरती को चौथिया लेवाकर मायके लेकर आ गए थे। पांच दिन पूर्व ही आरती अपने मायके सारबहरा आई थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद आरती ने अपनी भाभी को बताया कि उसने कनेर का बीज खा लिया है और वह मरने वाली है। उसकी भाभी ने तुरंत घर वालों को इसकी खबर दी और परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर उसकी तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मामले में परिवार के लोगों ने आरती बंजारा के पूर्व प्रेमी पर शक जताया है। उनका कहना है कि पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से आरती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed