फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   A bus going from Raipur to Prayagraj collided with a vehicle loaded with coal, one person died

रायपुर से प्रयागराज जा बस हादसे का शिकार: कोयले से भरे वाहन से हुई जोरदार टक्कर, एक यात्री की मौत और 23 घायल

Wed, 19 Feb 2025 10:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरैला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरैला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Feb 2025 10:00 AM IST
सार

रायपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस वेंकटनगर और खैरझिठी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पहले से खराब खड़े कोयले से भरे ट्रेलर वाहन से टकरा गई। जिससे बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A bus going from Raipur to Prayagraj collided with a vehicle loaded with coal, one person died
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस वेंकटनगर और खैरझिठी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पहले से खराब खड़े कोयले से भरे ट्रेलर वाहन से टकरा गई। जिससे बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आज सुबह छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा पर जीरो बॉर्डर क्षेत्र पर एक बड़ा हादसा हुआ। कोयल से भरे खाड़े ट्रेलर के पीछे यात्रियों से भरी बस जाकर भिड़ गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई और बस में सवार 23 यात्रियों को चोटें आई हैं। जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि चालक लगातार लापरवाही से तेज रफ्तर में बस चला रहा था। कहने के बावजूद भी बस की रफ्तार कम नहीं कर रहा था। उन्होंने कई बार उसे तेज रफ्तार और बार-बार ओवरटेक करने से मना किया। लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा पर वेंकटनगर के पास यह भीषण हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायलों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक है, लेकिन सभी का इलाज जारी है। बस में सवार ज्यादातर यात्री रायपुर और सुकमा जिले के रहने वाले थे, जो रायपुर से शाम 5 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस में सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वहीं, घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल एसडीएम पेंड्रा रोड अमित बैक एसडीओपी श्याम सिदार सहित मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा सड़क हादसे के बाद लगे दोनों और लंबे जाम को भी सामान्य करवाया।


1.  एक की हुई थी मौत, दोनों तरफ वाहनों की लगी थी कतार।

वहीं बस के आगे बैठे क्लीनर संतोष गुप्ता निवासी सुपेला रमन भाटा भिलाई छत्तीसगढ़ की मौत हो गई है। वहीं बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस दुर्घटना के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच हाईवे रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
2.  सड़क हादसे में ये लोग हुए घायल।

सड़क हादसे में घायलों के नाम   

(1) रामसिया पिता रामप्रसाद बाहू 60 वर्ष निवासी सुकमा, 

(2) निर्मला बाई पति राम सियाबाई 50 वर्ष निवासी सुकमा, 

(3) सुनील पिता बी श्रीनिवास 30 वर्ष निवासी वायजेक विशाखापटनम,

(4)  बी श्रीनिवास पिता माली वार 52 वर्ष निवासी वापजेक,

(5) बम पदमा पति बी श्रीनिवास 50 वर्ष निवासी वायजेक,

(6)मोहब पिता स्व रमेश 21 वर्ष निवासी वायजेक,

(7)मंगा पति स्व रमेश 55 वर्ष, निवासी वायजेक,

 (8)शांति पति विजय राठौर 25 वर्ष निवासी पटनमचारा जिला सुकमा, 

(9)गौरी शंकर पिता उमाशंकर सोनी 23 वर्ष निवासी सुकमा,

(10)उमाशंकर पिता सत्यनारायण सोनी 62 वर्ष निवासी सुकमा, 

(11) आनंद कुमार पिता गुड्डू चंद्रवंशी 22 वर्ष निवासी भवनाथपुर जिला गढ़वा झारखंड, 

(12)कन्हैया कोरी पिता जोगी कोरी 55 वर्ष निवासी चिन्हलनार जिला सुकमा,

(13)राजेश्वरी पति कन्हैया कोरी 50 वर्ष निवासी चिन्हलनार,

(14)शुकला पति ओलम वेंकटेश्वर राव 55 वर्ष निवासी कोन्टा जिला सुकमा,

(15)एस की रमना पिता नारासिम्हलो 39 वर्ष निवासी पाला कोन्टा पार्वती पुरम, 

(16)नितेश पिता सूर्यप्रकाश निवासी वेली हॉस्पिटल प्रयागराज,

(17)कला वती पति उमाशंकर सोनी 53 वर्ष निवासी पटनमपारा सुकमा 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed