{"_id":"67b7ef400f8191348607dec8","slug":"a-10-year-old-child-was-misdeeds-in-pendra-police-station-area-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: रिश्ते में नाना ने 10 साल के नाती के साथ की दरिंदगी, जन्मदिन पर घर आया था शख्स; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: रिश्ते में नाना ने 10 साल के नाती के साथ की दरिंदगी, जन्मदिन पर घर आया था शख्स; आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Feb 2025 08:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:43 AM IST
सार
पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिश्ते में नाना लगने वाले एक शख्स ने 10 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Pendra Police Station
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिश्ते में नाना लगने वाले एक शख्स ने 10 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्मदिन था और इसमें शामिल होने के लिए आरोपी (उम्र 30 साल) उनके घर आया हुआ था। रात को देर हो जाने के कारण वह घर में ही रुक गया। इस दौरान पीड़ित बच्चा आरोपी के साथ ही एक बिस्तर पर सो गया था, जबकि मां दूसरे कमरे में सोई हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने रात को बच्चे के साथ कुकर्म किया। जिसके बाद बच्चे ने रोते हुए मां को सारी बात बताई। परिजनों ने पेंड्रा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अविवाहित है और मेहमान बनकर आया हुआ था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन