फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   15-year-old minor was trapped in a love trap and exploited In Pendra

थाने में सुनी नाबालिग की कहानी: पेंड्रा में 15 साल की लड़की को जाल में फंसाया, फिर सालों किया शोषण

Thu, 25 Apr 2024 09:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 09:38 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में  नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामेन आया है। परेशान पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती बताई। 

विज्ञापन
15-year-old minor was trapped in a love trap and exploited In Pendra
अरोपी मनोज रैदास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली 15 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया। नाबालिग के परिजनों को मामले की जानकारी होने पर आरोपी नाबालिग को लगातार मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

विज्ञापन


आरोपी की हरकतों से परेशान नाबालिग अपने परिजनों के साथ पेण्ड्रा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र का है। जहां पर पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली 15 साल की नाबालिग अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। तभी नाबालिग की पहचान गांव के ही रहने वाले मनोज रैदास नाम के युवक से जान पहचान हो गई और धीरे धीरे मनोज नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक आरोपी नाबालिग का शारीरिक शोषण करने लगा। जिसकी भनक लगने पर नाबालिग के परिजन आरोपी युवक को समझाया भी। लेकिन आरोपी उल्टा नाबालिग को और परेशान करने लगा। साथ ही नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जिसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ पेण्ड्रा थाने पहुंचकर आरोपी मनोज रैदास के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने का शिकायत दर्ज कराई। 


जीपीएम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने कहा कि पुलिस ने भी तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए पेण्ड्रा थानाक्षेत्र में रहने वाले मनोज रैदास के खिलाफ धारा 376-IPC, 4-CHL, 6-CHL के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed