फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gold necklace stolen from woman neck in Korba

Korba News: महिला के गले से गायब हुआ सोने का हार, मंदिर में ले रही थी प्रसाद

Mon, 23 Oct 2023 09:16 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Oct 2023 09:16 AM IST
सार

कोरबा में एक महिला के गले से सोने के हार गायब हो गया। बताया जा रहा है कि महिला दुर्गा पंडाल में दर्शन करने आई और वह प्रसाद ले रही थी।
 

विज्ञापन
Gold necklace stolen from woman neck in Korba
महिला के गले से सोने का हार चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एमपी नगर दुर्गा पंडाल में एक महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। बताया जा रहा है कि महिला प्रसाद ले रही थी। इसी दौरान यह घटना घट गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पोड़ी बहार निवासी नन्दनी साहू का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था। प्रसाद लेने के दौरान महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली, जहां बताया गया कि नंदनी ने दो से ढाई तोले का सोने का हार पहना था। प्रसाद लेने के दौरान अचानक हार गायब हो गया। इसकी सूचना दुर्गा उत्सव समिति और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में राह चलते दो महिलाओं के गले से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पताशाजी में जुड़ गई है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed