फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girl Student died in road accident in Durg

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में छात्रा की मौत; कोचिंग जा रही थी रिद्धिमा

Thu, 23 May 2024 07:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 May 2024 07:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
girl Student died in road accident in Durg
सड़क हादसे में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के पंथी चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 10वीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद  ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक छात्रा की शिनाख्त रिद्धिमा साहू के रूप में हुई है, जो रिसाली के कृतिका अपार्टमेंट की रहने वाली थी। घर से स्कूटी से सेक्टर 10 कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान पंथी चौक के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बहरहाल भिलाई नगर ट्रक को जब्त किया है। वहीं, घटना के बाद से फरार ट्रक चालक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed