{"_id":"66b9f9560ddbcef022018dea","slug":"girl-student-died-in-road-accident-in-balod-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, हादसे में मौके पर याचना की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, हादसे में मौके पर याचना की मौत
Mon, 12 Aug 2024 05:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 Aug 2024 05:30 PM IST
सार
बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा की टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जुंदा थाना क्षेत्र के परसतराई गांव और बोरगाहन गांव के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा की टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम परसतराई निवासी याचना देशमुख (19) अपने घर से साइकिल पर अर्जुंदा स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इस दौरान पिकअपन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पिकअप की हालत देखकर दंग रह गई। पिकअप वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में चालक के अलावा उनकी पत्नी व एक बच्चा भी मौजूद था, जो सुरक्षित हैं। याचना देशमुख अपने पिता टिकेश्वर देशमुख और माता की इकलौती बेटी थीं। उनका एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतका के गांव में मातम छा गया। वहीं, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता किसानी कार्य करते हैं। घटना के बाद अर्जुंदा थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन