{"_id":"64d9d2ad857bd3846f0d5215","slug":"girl-child-died-and-three-people-injured-after-tractor-overturned-in-gariaband-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Gariaband : जमताई से आते समय पलटा ट्रैक्टर, एक किशोरी की मौत व तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Gariaband : जमताई से आते समय पलटा ट्रैक्टर, एक किशोरी की मौत व तीन घायल
Mon, 14 Aug 2023 01:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:10 PM IST
सार
गरियाबंद जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची फिंगेश्वर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के घटारानी घाटी से उतरते वक्त ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक 17 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 30 से 40 लोग सवार थे और ट्रैक्टर जमताई से आ रहा था। फिंगेश्वर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार रात 10 बजे के करीब जमताई से घटारानी जंगल ढालन रास्ते से होते हुए आ रहा था। ट्रैक्टर पर चालक सहित अन्य तीन लोग सवार थे। वहीं, ट्रॉली में लगभग तीस लोग बैठे थे। सभी पटेवा गांव के रहने वाले थे। ट्रैक्टर पलटने से पटेवा कुर्रा निवासी भगवंती बघेल पुत्री शंकर ती मौत हो गई। वहीं, विजय मनहरे, तामेश्वर बघेल और संदीप बघेल घायल हो गए।
विज्ञापन