फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Giriraj Singh told Nathuram Godse son of the country the killer of Mahatma Gandhi

गोडसे का जन्म भारत में हुआ: गिरिराज ने गांधी के हत्यारे को बताया देश का सपूत, औरंगजेब और बाबर की भी की चर्चा

Fri, 09 Jun 2023 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 10:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Giriraj Singh told Nathuram Godse son of the country the killer of Mahatma Gandhi
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत करार दिया है। शुक्रवार को दंतेवाडा में गिरिराज सिंह ने कहा कि गोडसे गांधी जी के हत्यारे हैं तो वे भारत के सपूत भी हैं। उनका जन्म भारत में ही हुआ था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं थे। जिसको बाबर के औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है, वे भारत माता के सही सपूत नहीं हो सकते।

बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे।

दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कलेक्ट्रेट में ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चर्चा की और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed