फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gaurella Hindi News Raped a girl by trapping her in love

Gaurella: प्यार में फंसाकर युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर भागा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 10:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jan 2023 10:40 AM IST
सार

पीडिता के बयान के आधार पर गौरेला पुलिस ने आरोपी जैकब एंथोनी को मोपका से गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Gaurella Hindi News Raped a girl by trapping her in love
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला जिले पेंड्रा में एक युवक द्वारा युवती को प्यार में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी युवक फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता युवती ने न्याय के लिए गौरेला पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि बिलासपुर के मोपका इलाके में रहने वाला जैकब एंथोनी और युवती दोनों एक ही संस्था में काम करते थे। दोनों की जान-पहचान हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ समय पहले दोनों धीरे-धीरे दोनों नजदीक आने लगे। जैकब एंथोनी ने उसका विश्वास जीत लिया। जिसका दोनों साथ रहने लगे। इस बीच जब युवती गर्भवती हुई, और उसने इस बारे में जैकब को बताया तो वह उससे दूर हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीडिता के बयान के आधार पर पुलिस ने जैकब एंथोनी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कर उसे मोपका से गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed