फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gaurela Pendra raids on drug dealing medical in Marwahi

GPM News: धड़ल्ले से किया जा रहा था नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस ने की छापेमारी

Fri, 15 Mar 2024 09:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Mar 2024 09:25 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं का कारोबार करने की शिकायत पर छापेमारी की। पुलिस ने मेडिकल स्टोर से 10 स्ट्रिप अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की हैं। मामले में ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Gaurela Pendra raids on drug dealing medical in Marwahi
तिवारी मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से नशीली दवाओं का कारोबार करने की शिकायत पर औषधि एवं पुलिस विभाग ने छापेमारी की। गौरेला के तहसील चौक स्थित तिवारी मेडिकल स्टोर से 10 स्ट्रिप अल्प्राजोलम टैबलेट एवं बिना किसी क्रय-विक्रय रिकॉर्ड के अवैध रूप से बिक्री करते हुए टीम ने जब्त की है। मामले में ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मेडिकल नशा पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया था, जिस पर जिला पुलिस के द्वारा लगातार मिल रही सूचनाओं पर कार्रवाई की जा रही थी। गौरेला पुलिस को मुखबिर से लगातार सूचना मिल रही थी कि गौरेला तहसील तिराहा के पास स्थित तिवारी मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा प्रतिबंधित दवाई की बिक्री नियमानुसार नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर टीम ने छापेमारी की, जहां टीम को निरीक्षण के दौरान प्रिस्क्रिप्शन औषधियों का बिना किसी क्रय-विक्रय रिकॉर्ड के अवैध रूप से विक्रय करना पाया गया। वहीं, प्रिस्क्रिप्शन औषधि 10 स्ट्रिप अल्प्राजोलम प्रोपाइटर रमाशंकर तिवारी से जब्त की थी। वहीं, औषधि निरीक्षक पीयूष जायसवाल के द्वारा ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी बिलासपुर को प्रस्तुत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed