फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Garhbo Nava Chhattisgarh Good schemes, change in socio-economic conditions in CG

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के 5 साल: अच्छी योजनाएं, सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में बदलाव, महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

Sun, 13 Aug 2023 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 13 Aug 2023 03:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य को लेकर बीते पांच सालों में सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन के परिणाम देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Garhbo Nava Chhattisgarh Good schemes, change in socio-economic conditions in CG
छत्तीसगढ़ की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य को लेकर बीते पांच सालों में सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन के परिणाम देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इससे माता और शिशु दोनों स्वस्थ रहे हैं। इससे ही प्रदेश में संस्थागत प्रसव में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। शिशुओं की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए स्वस्थ विभाग लगातार काम कर रही है।  

विज्ञापन


 राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 के अनुसार नवजात मृत्यु दर 42.1 प्रतिशत से घटकर 32.4 प्रतिशत हो गई है। शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है। यह 54.0 प्रतिशत से घटकर 44.3 प्रतिशत हो गया है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु के मामले में भी कमी आई है। यह  64.3 प्रतिशत से घटकर 50.4 प्रतिशत हो गई है। राज्य के 14 मेडिकल कालेज, 26 जिला अस्पतालों में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट की स्थापना की गई है। इसका मॉनिटरिंग  एम्स रायपुर के विशेषज्ञ करते हैं। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत  परिवारों की संख्या 68.5 प्रतिशत से बढ़कर 71.4 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने घर-घर तक पेयजल पहुंचाने का काम किया है। पेयजल उपलब्धता 96.3 प्रतिशत से बढ़कर 98.8  प्रतिशत हो गई है। बेहतर सेनिटेशन सुविधा को उपयोग करने वाले घरों की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।  34.8 प्रतिशत से बढ़कर 76.8 प्रतिशत हो गया है। खाना पकाने के लिए स्वस्थ ईंधन उपयोग करने वाले परिवारों का 22.8 प्रतिशत बढ़कर 33.0 प्रतिशत हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी अब आधुनिक तकनीकी का उपयोग करने लगी है। वर्तमान परिवेश में सभी के पास इंटरनेट, मोबाइल, लैपटाप, कंप्यूटर और अन्य संचार साधन हैं। 26.7 प्रतिशत महिलाएं और 56.3 प्रतिशत पुरूष इंटरनेट का उपयोग करते हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं उच्च शिक्षा लेने के साथ रोजगार के बाद ही आज की कदम उठाना चाहते हैं। जिसके कारण अब महिलाएं 24 साल से अधिक उम्र में शादी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed