{"_id":"19aea886-9c3d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-with-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बालिका से गैंगरेप, हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बालिका से गैंगरेप, हत्या
दुर्ग/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आठ साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह बच्ची की लाश सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने मृत बच्ची को सोमवार रात घर से उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह दुर्ग के विजय नगर के बैंक कालोनी स्थित एक बाड़ी में बच्ची अंतिम सांसें लेती हुई मिली।
विज्ञापन
जब बच्ची मिली तो उसके पूरे शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और गुप्तांग से खून बह रहा था। पुलिस को आशंका है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
सोमवार रात को खाना खाने के बाद मृत बच्ची के पिता को घर में अपनी बच्ची नहीं दिखाई दी। घर बिना दरवाजे का था। पिता ने बच्ची को आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह मोहल्ले की एक महिला को बच्ची पास की बाड़ी में दर्द से कराहती हुई मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, पर अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।