{"_id":"9933fc90-7727-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवती से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर युवती से गैंगरेप
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीरधाम जिले में युवती से गैंग रेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद युवती को रास्ते पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले के एएसपी राजेश अग्रवाल के मुताबिक जिले के कुकदूर थाना इलाके के अंतर्गत बाहपानी गांव के जंगल में 18 साल की युवती से रेप करने के बाद मारपीट की गई। मारपीट के बाद उसे रास्ते में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अमरकंटक क्षेत्र के बांधा गांव के रहने वाले दो आरोपी दुर्गेश और गोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अग्रवाल के मुताबिक युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मध्य प्रदेश के अमरकंटक इलाके के बांधा गांव के रहने वाले दुर्गेश और गोलू ने दो दिनों पहले युवती का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद वो युवती को कबीरधाम जिले के बाहपानी के जंगल में ले आए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाया और तीन दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में आरोपियों ने युवती से मारपीट की और उसे जंगल के करीब रास्ते पर फेंक कर भाग गए।
अगले दिन जब गांव के लोगों ने युवती को देखा तब इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को जानकारी दी।