फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   gadkari praised cow dung painyting in govt buildings of chhattisgarh

Chhattisgarh: सरकारी भवनों में गोबर पेंट को केंद्रीय मंत्री का 'अभिनंदन', CM भूपेश बोले- कर्मयोगी ही समझ सकता

Thu, 22 Dec 2022 03:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Dec 2022 03:50 PM IST
सार

रायपुर के नजदीक हीरापुर जरवाय के गौठान में महिला स्व-सहायता समूह की ओर से गोबर से पेंट तैयार किया जा रहा है। पेंट बनाने की शुरुआत अप्रैल 2022 से हुई और अब तक तीन हजार लीटर पेंट बनाकर समूह की महिलाएं बेच चुकी हैं। 

विज्ञापन
gadkari praised cow dung painyting in govt buildings of chhattisgarh
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले के केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने सरकारी भवनों की पुताई के लिए गोबर पेंट का इस्तेमाल करने के राज्य सरकार के फैसले सराहनीय और स्वागत योग्य कदम बताया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्रीय मंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि, एक कर्मयोगी ही छत्तीसगढ़ सरकार के इस कर्मयोग को समझ सकता है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सरकारी इमारतों में होगा गोबर पेंट, CM भूपेश ने जारी किए निर्देश, उल्लंघन करने पर कार्रवाई
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिए थे गोबर पेंट से पुताई के आदेश
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन पहले प्रदेश के सभी सरकारी भवनों में गोबर से बने पेंट की पुताई अनिवार्य कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा है कि, इसका उल्लंघन करने वाले अफसर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण विभागों के केमिकल पेंट का उपयोग करने पर नाराजगी जताई है। कहा कि, गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी तारीफ की है। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि, 'छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।'



सीएम बघेल ने किया धन्यवाद
केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि, 'सादर धन्यवाद! आदरणीय नितिन गडकरी जी। छत्तीसगढ़ की सरकार के इस कर्मयोग को एक 'कर्मयोगी' ही समझ सकता है। सिर्फ बातों से नहीं, नेक इरादों से देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। गोधन और श्रम का सम्मान गांधी का रास्ता है। हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। 




नितिन गडकरी ने की थी गोबर से पेंट बनाने की घोषणा
तत्कालीन मोदी सरकार में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री रहे  नितिन गडकरी ने गोबर से पेंट बनाने की योजना की घोषणा साल 2020 को की थी। उस समय उन्होंने कहा था, ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना वैदिक पेंट लॅान्च करने वाले हैं। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को हर साल करीब 55 हजार रुपये का फायदा होगा। 2021 में इस श्रेणी का पहला पेंट लॉन्च हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed