{"_id":"63a19607a162563e69585040","slug":"fraud-on-the-pretext-of-government-job-in-chhattisgarh-janjgir-champa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: सरकारी नौकरी का झांसा देकर बना दिया सेल्स गर्ल, रुपये भी लिए और बिकवाने लगे प्रोडक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: सरकारी नौकरी का झांसा देकर बना दिया सेल्स गर्ल, रुपये भी लिए और बिकवाने लगे प्रोडक्ट
Tue, 20 Dec 2022 04:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:31 PM IST
सार
मामला खोखरा में मनका मंदिर के पास एक मकान में रहकर धोखाधड़ी का है। मकान में रहने वाले आरोपियों ने दर्जन भर से ज्यादा युवकों को नौकरी का झांसा देकर बुलाया। आरोपियों की शिकायत पहले भी कोतवाली में की जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते कोतवाली प्रभारी की कार्यप्रणाली सवालों में आ गई है।
विज्ञापन
शिकायत लेकर थाने पहुंची युवतियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक शातिर ठग गिरोह सक्रिय है। यह युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता है। बदले में उनसे रुपये वसूलता और फिर डोर टू डोर मार्केटिंग करवाकर प्रोडक्ट बिकवाता है। इस गिरोह की शिकायत लेकर दो युवतियां मंगलवार को सिटी कोतवाली पहुंची और FIR दर्ज कराई। खास बात यह है कि इस मामले में पहले भी शिकायत की गई, पर पुलिस ने कार्रवाई तक नहीं की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली दो युवतियां आशा कंवर व कंचन ज्योति सोमवार को शिकायत लेकर पहले एसपी कार्यालय और फिर सिटी कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें कॉल कर ग्राम खोखरा के एक मकान में बुलाया गया था। वहां कुनाल दिनकर, रमेश खुदे और लीलाराम ठाकुर मिले। आरोपियों ने उन्हें बताया कि कृषि विभाग में दो पद खाली हैं और नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने इसके लिए आशा से 15 हजार रुपये और कंचन से 21300 रुपये जमा कराए। पहले आरोपियों ने दोनों से आठ-आठ हजार रुपये लिए और प्रोडक्ट देते हुए उसे बेचने को कहा। युवतियों को बताया गया कि उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है। इसके पूरा होने पर नौकरी दी जाएगी। उनकी बातों में आकर युवतियां घर-घर जाकर प्रोडक्ट बेचने लगीं। इस बीच युवक उनसे और रुपये लेते रहे। ऐसे करते एक माह से ज्यादा बीत गया।
विज्ञापन
इस पर युवतियों ने नौकरी के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल करते। परेशान होकर युवतियों ने उनके रुपये लौटाने को कहा। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही कहा कि जहां शिकायत करनी हो कर दो। उनका कुछ बिगड़ने वाला नही है। इस पर युवतियों को ठगी का अहसास हुआ है और वे शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। एसपी विजय अग्रवाल ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही की बात कही है।