{"_id":"c514080d72a510dd82db95cb22c4f7aa","slug":"four-people-died-in-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः लापता गाय की तलाश में गए गांव के चार लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः लापता गाय की तलाश में गए गांव के चार लोगों की मौत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Apr 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के एक गांव में बिजली का करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक गाय की तलाश में निकले चारों लोग करेंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिले के गुरुर थानांतर्गत पौड़ कोचवाही गांव में एक किसान की गाय गुम हो गई थी, जिसकी तलाश के लिये गांव के भूपेंद्र साहू, लोमेन्द्र, लोकेश्वर कुंजाम और तोमेश निकले हुये थे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवरों को मारने के लिये एक खेत में तार लगा कर बिजली का करंट लगा रखा था। चारों लोग इसी तार की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक साथ चार लोगों की इस मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन