फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four flyovers to be built in Raipur this year: Public Works Department has approved Rs 360 crore

रायपुर में इस साल बनेंगे चार फ्लाईओवर: लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए हैं 360 करोड़ रुपये, जाम से मिलेगी राहत

Sun, 05 Apr 2026 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 05 Apr 2026 12:23 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस वर्ष चार नए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
Four flyovers to be built in Raipur this year: Public Works Department has approved Rs 360 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस वर्ष चार नए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इन फ्लाईओवर के बनने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा स्थित नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लगभग 172 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा रिंग रोड क्रमांक-2 के सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए करीब 43 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं वीआईपी रोड के फुंडहर चौक में एक अन्य ओवरपास के लिए 56 करोड़ रुपए से अधिक की राशि तय की गई है। इसी क्षेत्र में अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए भी करीब 87 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से रायपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और शहर का यातायात अधिक व्यवस्थित होगा। इसके साथ ही लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी।


लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि शहर में यातायात को तेज, सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। फ्लाईओवर और सड़कों के विस्तार से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और शहर में आवागमन पहले से अधिक आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed