{"_id":"63b2a7c50a4b1d37c72f49a3","slug":"four-contractors-missing-who-went-to-visit-chhattisgarh-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: घूमने गए 4 ठेकेदार एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने कहा- नक्सलियों ने किया अगवा, पुलिस को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: घूमने गए 4 ठेकेदार एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने कहा- नक्सलियों ने किया अगवा, पुलिस को पता नहीं
Mon, 02 Jan 2023 03:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Jan 2023 03:15 PM IST
सार
बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लापता ठेकेदारों के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और परिवारों ने नक्सलियों की हिरासत में होने पर ठेकेदारों को उन्हें रिहा करने की अपील की है।
विज्ञापन
बीजापुर कोतवाली।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार ठेकेदार करीब एक सप्ताह से लापता हैं। चारों ठेकेदार घूमने के लिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा किया है। ये ठेकेदार कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। अफसरों का कहना है कि, इस बात की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के ठेकेदार निमेंद्र कुमार दीवान व नीलचंद्र नाग, बस्तर के टेमरू नागर और दंतेवाड़ा जिले के चापड़ी बटैया 25 दिसंबर को बीजापुर घूमने के लिए गए थे। इसके बाद कथित तौर पर लापता हो गए। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। यह चारों ठेकेदार बीजापुर में ही सड़क निर्माण कार्य में भी लगे हुए थे।
विज्ञापन
लापता ठेकेदारों के परिजनों के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के तहत जिला मुख्यालय से करीब 4 किमी दूर गोरना क्षेत्र से ठेकेदार लापता हुए हैं। परिजनों ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि हो सकता है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया हो। इसे लेकर आशंका जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और परिवारों ने नक्सलियों की हिरासत में होने पर ठेकेदारों को उन्हें रिहा करने की अपील की है।
विज्ञापन