फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   four arrested with illegal liquor worth 20 lakhs in rajnandgaon

गोभी के नीचे शराब तस्करी: राजनांदगांव में पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, 20 लाख की 180 पेटी शराब सहित दो पिकअप जब्त

Sat, 18 Feb 2023 06:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Feb 2023 06:06 PM IST
सार

एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी फिल्मी तरीके से मालवाहक में सब्जी के नीचे भरकर शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए की अवैध मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है। 

विज्ञापन
four arrested with illegal liquor worth 20 lakhs in rajnandgaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने शनिवार को शराब तस्करी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन में सब्जियों के नीचे छिपाकर शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पिकअप से 180 पेटी शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से तस्करी कर भिलाई बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। मामला सोमानी और डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध रूप से शराब भरकर लाई जा रही है। इस पर दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। एक टीम ने वाहन का पीछा करते हुए उसे ठाकुर टोला टोल प्लाजा के पास रोक लिया। जांच के दौरान उसमें सब्जियां भरी थीं। संदेह के आधार पर जब सब्जियों को हटाया गया तो नीचे से अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां निकलीं। पुलिस ने वाहन चालक आकाश लोखंडे और हेल्पर मनोज काड़े को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन




दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि नागपुर निवासी निलेश सोलेट और बंटी मोतेरकर ने उन्हें शराब दी थी। इसकी डिलीवरी भिलाई में करने के लिए कहा गया था। वहीं दूसरे वाहन को पुलिस ने कुमदरा में पकड़ा। उसमें से 80 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। इसके बाद वाहन चालक रोहित बाबर और आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया। जब्त वाहन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। इसके अलावा चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed