फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   former Deputy Chief Minister demanded dismissal of guilty police personnel In case of death in police custody

CG: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की

Mon, 28 Oct 2024 09:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Oct 2024 09:28 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक शख्स की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से मामले की जांच कराने और दोषी सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
former Deputy Chief Minister demanded dismissal of guilty police personnel In case of death in police custody
पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संतोषी नगर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस अभिरक्षा में मृत गुरु चंद मंडल के परिजनों से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से मामले की जांच कराने और दोषी सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


बलरामपुर थाना अंतर्गत ग्राम संतोषी नगर निवासी गुरु चंद मंडल की विगत दिनों पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी रीना मंडल की गुमशुदगी के मामले पुलिस उसे और परिजनों को लगातार पूछताछ के लिए थाने बुला रही थी। मृतक के पिता ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को बताया पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने बुलाकर अमानवीय ढंग से पिटाई की। 
विज्ञापन


घटना से पहले गुरु चंद मंडल पिता शांति मंडल, असीम मंडल सहित दो अन्य लोगों को तीन दिन से पूछताछ के नाम पर थाने में रखकर टॉर्चर किया जा रहा था। इसी बीच उन्हें पुलिसकर्मियों के आपसी बातचीत से गुर चंद मंडल की मौत की अपुष्ट जानकारी मिली। पुलिस की ओर से थाने में मौजूद परिजनों को कुछ भी नहीं बताया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रताड़ना से परिजनों के शरीर मे आयी चोट कांग्रेस की टीम को दिखाया। मृतक गुरुचंद के शरीर मे पुलिस की पिटाई के निशान का वीडियो और फोटो भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि यह घटना पीड़ादायक है। पहली नजर में साफ है गुरु चंद मंडल की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। बाद में उसके शौचालय में फांसी लगाने की कहानी गढ़ी गई। इस घटना की जांच हो उच्च न्यायालय के सीटिंग जज अथवा सीबीआई जैसी संस्था से कराई जानी चाहिए, जिन भी पुलिस वालों पर आरोप है उनके निलंबन और दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई से कम कुछ भी मंजूर नहीं। जिन पर समाज की रक्षा की जिम्मेदारी है, उनका ऐसा जघन्य अपराध अक्षम्य है। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कानून व्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन काल मे आदिवासियों और आदिवासी क्षेत्र के लोगो पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। 


इस दौरान औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक महापौर डॉ. अजय तिर्की, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, बलरामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेंद्र मिश्र , राकेश गुप्ता, रिपुजीत सिंह, हरीश मिश्रा, अजय गुप्ता,शिव भजन मरावी, आशीष वर्मा,अशोक सिंह राजू, लालसाय मिंज,अजय सिंह, आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया,सतीश बारी, ऋषिकेश मिश्रा,डॉ दिनेश यादव,ओंकार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता ,मुन्ना सिंह,हरीश मिश्रा,दिलीप धर,नन्हेलाल गुप्ता, अविनाश कुमार, क्षितिज चन्देल, बृजेश मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed