{"_id":"6543b1a76ca108ad860c04f0","slug":"former-cm-raman-singh-campaigned-in-kabirdham-and-took-jibe-at-bhupesh-sarkar-regarding-liquor-scam-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पूर्व सीएम रमन सिंह बोले, भूपेश सरकार ने किया करोड़ों का शराब घोटाला, दुकानों तक पहुंचाई मिलावटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पूर्व सीएम रमन सिंह बोले, भूपेश सरकार ने किया करोड़ों का शराब घोटाला, दुकानों तक पहुंचाई मिलावटी शराब
Thu, 02 Nov 2023 08:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 02 Nov 2023 08:00 PM IST
सार
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए कबीरधाम पहुंचे। उन्होंने पांडातराई में आयोजित सभा में शराब को लेकर कांग्रेस सरकार पर चुटकी ली।
विज्ञापन
पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए कबीरधाम पहुंचे। उन्होंने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरेगांव जंगल में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में प्रचार किया। पांडातराई में आयोजित सभा में उन्होंने शराब को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश में दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया है।
विज्ञापन
इस सरकार ने शराब दुकानों में 40 प्रतिशत मिलावट वाला शराब बेचा है। मिलावटी शराब होने के कारण शराबियों को नशा नहीं चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने गोबर, पीडीएस, कोयला समेत कई घोटाले किए है। इसके अलावा सीजीपीएससी भर्ती में भी गड़बड़ी की है। ऐसे में सरकार को अब उखाड़ फेंकना है। पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह का कबीरधाम जिले में विधानसभा चुनाव का यह पहली सभा थी।
विज्ञापन
उन्होंने पांडातराई में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे पंडरिया, पांडातराई, कुकदूर समेत अन्य क्षेत्रों में हमेशा आना-जाना लगा रहा है। इस क्षेत्र में पूर्व में छोटे वाहन से आया-जाया करता था। क्षेत्र के लोगों के कारण एक बार केंद्रीय मंत्री व तीन बार राज्य का सीएम बन सका हूं। कबीरधाम जिले में भाजपा के 15 वर्ष में कई विकास कार्य कराए गए हैं। पंडरिया में शक्कर कारखाना भी भाजपा शासन काल में निर्माण कराया गया है। इसके अलावा जिले में सड़क निर्माण, स्कूल, कॉलेज समेत कई काम कराए हैं।
विज्ञापन