फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former CM Bhupesh Baghel intensified election campaign in Rajnandgaon

Rajnandgaon: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तेज किया चुनावी अभियान, सीएम साय के लिए कही ये बात

Sun, 24 Mar 2024 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

कुछ दिन पूर्व कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ वैष्णव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा था और उन्हें मंच से ही जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। तब से दोनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

विज्ञापन
Former CM Bhupesh Baghel intensified election campaign in Rajnandgaon
पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव पहुंचे जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार की शुरुआत मंदिर में पूजा अर्चना करके की। मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भी लोग विरोध कर रहे हैं, यहां भी एक दो लोग हैं जो स्लीपर सेल लगे हुए हैं। मीडिया ने भूपेश बघेल से पूछा था कि अभी भी आपके विरोध में कुछ लोग लगातार विरोध कर रहे है और आपके विरोध में बात कर रहे हैं, इस बात को लेकर भूपेश बघेल ने यह बयान दिया है। 

विज्ञापन

 

कुछ दिन पूर्व कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ वैष्णव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा था और उन्हें मंच से ही जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। तब से दोनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सोशल मीडिया साइट में किए गए पोस्ट जिसमें, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पर 500 करोड़ प्रोटेक्शन मनी घूस लेने के आरोप पर एफआईआर दर्ज हुई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। हम सबको मिलकर कांग्रेस को सबक सिखाना है। वाले पोस्ट पर बघेल ने कहा की विष्णुदेव को मैं समझता था गंभीर व्यक्ति हैं लेकिन उन्होंने हल्कापन दिखाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग ही लगातार भूपेश बघेल का विरोध कर रहे हैं इसके बाद दोनों तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है। बहरहाल देखना यह होगा कि राजनीतिक बयानबाजी कब तक समाप्त हो पाती है दोनों राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed