फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Chief Minister Bhupesh accused the BJP government Chhattisgarh

CG: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप, बोले- सभी योजनाएं बंद कर दी गईं, पैसे भी हो गए लैप्स

Sun, 08 Sep 2024 10:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Sep 2024 10:02 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित ऑडिटोरियम भवन में कांग्रेस महापौर और नगर निगम की टीम ने तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज की बधाई देने के बाद मीडिया से चर्चा की।

विज्ञापन
Former Chief Minister Bhupesh accused the BJP government Chhattisgarh
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित ऑडिटोरियम भवन में कांग्रेस महापौर और नगर निगम की टीम द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज की बधाई देने के बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की साय सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए उन पर कई आरोप लगाये।

विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में जो भी योजनाएं चल रही थी, भाजपा सरकार ने सभी को बंद कर दिया। मात्र एक योजना चल रही है। महतारी वंदन योजना उसमें भी नई विवाहिताओं के लिये पोर्टल खोला नहीं गया है और छूट गए हैं, उन्हें भी जोड़ा नही जा रहा है। वृद्धा पेंशन जिनको मिल रहा था, उन्हें भी कटौती करके दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


नौ महीनों में नही हुआ कुछ काम 
पूर्व सीएम ने आज की स्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां भी जा रहे हैं, वहां भूमिपूजन नही कर रहे हैं। जितने भी स्वीकृत कार्य के लिये पैसे आ चुके थे, निर्माण कार्यो के लिये, समाजों के लिये वो सारे वापस चले गए। हमारे शासन काल में जो काम जहां पहुंचा था वो वहीं पर रूका हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नौ महीनों में उन्होंने कुछ काम नही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधिक घटनाओं में हो रहा इजाफा
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक उत्पीड़न महिलाओं पर हो रहा है। एक चार साल की बच्ची से लेकर 75 साल की महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है। इससे रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, जशपुर भी अछूता नहीं है। लगातार छुरेबाजी की घटना हो रही है, आज भिलाई में ही तीन लोगों की हत्या हो गई। लगातार अपराधिक घटनाएं भी सामने आ रही हैं। यहीं के लोग जाकर गोली चला रहे हैं, जो मंत्री के साथ डीपी में जिसका फोटो दिख रहा है, वही लोग घटना कर रहे हैं। गुंडागर्दी बढ़ चुकी है, कोई भी अब सुरक्षित नहीं है। ऐसे में जनता सड़क में नहीं आएगी तो क्या करेगी। 

'भाजपा निक्कमी सरकार' 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्भाग्यजनक बात यह है कि संवैधानिक संकट है कि राज्यपाल जिलों में जाकर अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। ये निर्वाचित मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों और सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे बैठक लें। भाजपा निक्कमी सरकार है। उन्होंने खुद मान लिया है, इसलिए राज्य अनेक जिलों में जाकर बैठक कर रहे हैं।


कोरोनाकाल में पूरा देश था बंद
चक्रधर समारोह को लेकर सीएम साय ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने इस आयोजन को बंद करके रखा था। इसे हमने फिर से शुरू किया है, इसके जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोनाकाल में पूरा देश बंद था, उस समय ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता था। इसके बाद अनेक कार्यक्रम हुए, यहां तक हमने रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed