फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest Minister`s Brother shot dead by Maoists

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की वनमंत्री के भाई की हत्या

Fri, 02 Aug 2013 01:07 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
Forest Minister`s Brother shot dead by Maoists

छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने वन मंत्री विक्रम उसेंडी के भाई सुमत उसेंडी

विज्ञापन
की गोली मारकर हत्या कर दी।

माओवादियों ने पहले गोली मारी और फिर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसेंडी के घर से मात्र 2 किमी की दूरी पर बीएसएफ कैंप है। इसके बाद भी नक्सली इस घटना को अंजाम देने में सफल रहे।

शुक्रवार रात 8 बजे सुमत उसेंडी अपने घर में सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी हथियारों से लैस नक्सली वहां पहुंचे और उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। गांव की गली में नक्सलियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी कोयलीबेड़ा से भानुप्रतापपुर बस पहुंचने पर मिली। कोयलीबेड़ा थानांतर्गत आने वाला ग्राम सुलंगी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के वनमंत्री विक्रम उसेंडी के चचेरे भाई सुमत उसेंडी पहली बार जब इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए, तब से उन्हें नक्सलियों की धमकी मिल रही थी। वे हमेशा नक्सलियों के हिट लिस्ट में थे।

नक्सलियों ने उन्हें कई बार निशाना बनाने की कोशिश की और एक बार उन्हें अगवा करके ले गए थे। उस समय नक्सलियों ने उन्हें धमकी देकर छोड़ दिया था, लेकिन बीती रात लगभग आधा दर्जन नक्सली ग्रामीण वेशभूषा और बंदूक से लैस होकर उनके गांव सुलंगी पहुंचे और उनके घर का दरवाजा खटखटाया।

दरवाजा खोले जाने पर नक्सलियों ने उन्हें पकड़ लिया और बीच बस्ती में लाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से घटनास्थल पर ही सुमत की मौत हो गई। ग्रामीण व परिजनों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शवघर पहुंचाया।

पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनें को सौंप दिया गया। उनकी पत्नी उर्मिला उसेंडी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। इधर इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में सर्चिग अभियान तेज कर दिया गया है।


वनमंत्री है निशाने पर
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की हिट लिस्ट में वन मंत्री विक्रम उसेंडी भी हैं और नक्सलियों ने उन पर एक बार हमला भी किया था, लेकिन इस घटना में वे बाल-बाल बच गए थे। श्री उसेंडी के चचेरे भाई की हत्या के संबंध में वन मंत्री से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed