फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five youths misdeed a minor girl from marriage in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: नाबालिग लड़की को शादी से उठाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 02:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Feb 2022 02:16 AM IST
सार

नाबालिग शादी समारोह से घर जाने को बाहर निकली तो वहां मौजूद पांच युवक उसे बलपूर्वक उठाकर गवासी जंगल में ले गए। युवकों ने जंगल में दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Five youths misdeed a minor girl from marriage in Chhattisgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह में आई एक नाबालिग लड़की को कुछ दरिंदों ने बलपूर्वक अगवाकर लिया और उसे उठाकर जंगल में ले गए और बारी-बारी से पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


डीजे की तेज आवाज में दब गई पीड़िता की आवाज
जब नाबालिग ने भागने की कोशिश की तो उसको युवकों ने बुरी तरह पीटा। बालिका ने शोर मचाने की कोशिश की। उसने मदद के लिए चिल्लाने की भी कोशिश की लेकिन शादी समारोह में तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण कोई आवाज नहीं सुन पाया। 
विज्ञापन


खबरों की मानें रात करीब 9.30 बजे नाबालिग शादी समारोह से घर जाने को बाहर निकली तो वहां मौजूद पांच युवक उसे बलपूर्वक उठाकर गवासी जंगल में ले गए। युवकों ने जंगल में दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग खुद को छुड़ाकर जंगल से भागने लगी तो वह एक गड्ढे में गिर गई, वहां उसको चोट लग गई। दरअसल यह पूरी घटना 17 फरवरी की है। नाबालिग लड़की अपनी सहेली के यहां, शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह में रात करीब 10 बजे नाच-गाना के दौरान, वहां मौजूद पांचों युवकों ने नाबालिग पीड़िता को अगवा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में पीड़िता की सहेली ने उसको न देखकर, उसे ढूंढने की काफी कोशिश की। उसने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह के समय करीब तीन बजे नाबालिग लहूलुहान हालत में अपने घर पंहुची। सुबह उसकी सहेली ने पीड़िता से पूछताछ की, तो उसने बताया की उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

परिजनों की शिकयात पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
नाबालिग के साथ हुई हैवानियत की घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में की। जशपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी है। सूचना के मुताबिक, पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए बगीचा अस्पताल में दाखिल किया गया था।प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने पीड़िता को जशपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है, "पीड़िता के आंतरिक अंगों में गंभीर चोट होने के कारण उच्च स्तरीय इलाज के लिए नाबालिग बच्ची को रेफर किया गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
बगीचा थाना की पुलिस ने आरोपी चिया राजवाड़े, दीपू नगेशिया, जुगेश राम नगेशिया उर्फ जुगे, चूडर राम, पारस उर्फ तेलु राम नगेशिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 323, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी जशपुर जिले के तीन थानों की पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। जशपुर एसपी विजय अग्रवाल समेत फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। वहीं तत्काल कार्यवाही और गिरफ्तारी के लिए, एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय बगीचा थाना पहुंचकर मामले में नजर रखे हुए हैं।

जशपुर एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि, पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, शेष तीन आरोपियों की तलाश एसडीओपी के नेतृत्व में टीम बनाकर की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed