फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five people died and two were injured in separate accidents in Surajpur

अलग-अलग हादसे में गई पांच की जान: शादी से लौट रही स्कार्पियो पलटी तो कहीं कोहरा बना मौत की वजह, दो लोग घायल भी

Fri, 06 Dec 2024 12:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Five people died and two were injured in separate accidents in Surajpur
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह नेशनल हाइवे-43 के पास चंद्रपुर में स्कॉर्पियो का टायर फट गया। गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इसमें दो महिला और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पांचों लोग शादी में शामिल होने मनेंद्रगढ़ गए थे। वहां से अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह-सुबह हादसे का शिकार हो गए। घायलों को तत्काल राहगीर और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, विश्रामपुर और प्रतापपुर में एक-एक मौत हुई है।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घायलों के बयान भी लिए हैं। मृतकों के नाम अभी नहीं आए हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह-सुबह कोहरा और तेज रफ्तार स्कार्पियों के टायर फटने से गाड़ी पलटी है। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी चकनाचूर हो गई है। सभी एयरबैग खुल गए। इसके बाद भी तीन लोगों की जान नहीं बची। वहीं, पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विश्रामपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, प्रतापपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। चंद्रभान भस्कर पटेल प्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में पदस्थ थे। हादसे के बाद स्थानीयों लोगों में आक्रोश का माहौल है। मृतकों के परिजनों ने चक्काजाम किया। विश्रामपुर चौक पर करीब 2 घंटे प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed