फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five lakh cheated on pretext of winning rs 25 lakh in lucky draw

Ambikapur: लकी ड्रा में 25 लाख रुपये जीतने का झांसा दे पांच लाख ठगे, बिहार से नौ गिरफ्तार, 100 सिम बरामद

Thu, 08 Dec 2022 04:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Dec 2022 04:39 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कई लोगों को इनाम का लालच देकर ठगी कर चुके हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। महिला से ठगी की गई राशि की अधिकांश रकम आरोपियों ने खर्च कर दी है। उनके पास 11 हजार 300 रुपये और एक अकाउंट में एक लाख रुपये मिले हैं। अकाउंट को पुलिस ने होल्ड करा दिया है।

विज्ञापन
five lakh cheated on pretext of winning rs 25 lakh in lucky draw
पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लकी ड्रॉ में 25 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर शातिर ठगों ने एक महिला से पांच लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में बिहार से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 20 मोबाइल, 100 से ज्यादा सिम और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने और भी लोगों से ठगी के बारे में जानकारी दी है। मामला सीतापुर क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


इनाम से पहले टैक्स जमा करने को कहा
जानकारी के मुताबिक, कपाटबहरी निवासी च्वॉइस सेंटर संचालक हेमंती बाड़ा पत्नी फिलिप बाड़ा के मोबाइल पर 26 जुलाई को दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को मीशो कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि हेमंती का कंपनी के पहले लकी ड्रा में 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। इस इनाम को पाने के लिए उसे पहले टैक्स जमा करना होगा। 
विज्ञापन


किश्तों में ठगों के बताए खाते में जमा कर दी रकम
हेमंती पहले मीशो कंपनी से सामानों की खरीदारी करती थी। इस कारण वह कॉल करने वालों के झांसे में आ गई। उसने आरोपियों के बताए गए अकाउंट नंबरों पर किश्तों में पांच लाख 43 हजार 580 रुपये जमा करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने कॉल उठाना ही बंद कर दिया। कुछ दिन बाद उनके नंबर भी स्विच ऑफ हो गए। इस पर हेमंती को ठगी का अहसास हुआ और उसने 10 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों को
एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए एएसपी विवेक शुक्ला, एसडीओपी ग्रामीण अखिलेश कौशिक, एसडीओपी सीतापुर धुरवेश जायसवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इन्होंने आरोपियों के इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। इसकी लोकेशन बिहार के शेखपुरा इलाके में मिली। इसके बाद टीम बिहार पहुंची और दो दिनों की घेराबंदी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 


पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी
पकड़े गए आरोपियों में विकास कुमार, उपेंद्र कुमार, मनीष कुमार, वीरू पासवान, सुचीत कुमार, नितिश कुमार, कुंदन पासवान, सचिन कुमार, सहित एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कई लोगों को इनाम का लालच देकर ठगी कर चुके हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। महिला से ठगी की गई राशि की अधिकांश रकम आरोपियों ने खर्च कर दी है। उनके पास 11 हजार 300 रुपये और एक अकाउंट में एक लाख रुपये मिले हैं। अकाउंट को पुलिस ने होल्ड करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed