{"_id":"63c6c0a97a7c8271c5115d22","slug":"five-injured-in-bus-truck-collision-in-balod-chhattisgarh-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बस-ट्रक की टक्कर: ओवरटेक करने की चक्कर में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बस-ट्रक की टक्कर: ओवरटेक करने की चक्कर में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े
Tue, 17 Jan 2023 09:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:07 PM IST
सार
घायल सवारियों में से कुछ को धमतरी ले जाया गया तो कुछ लोगों का इलाज चारामा में किया जा रहा है। लगातार थाने की टीम पल-पल की मॉनीटरिंग कर रही है। ट्रक और बस के चालकों की हालत गंभीर है। बस में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बस और ट्रक की टक्कर हो गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार को बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें ट्रक और बस चालक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने की चक्कर में हुआ है। हादसा गुरूर थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा कंपनी की स्लीपर बस जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रही थी। जबकि ट्रक कांकेर की तरफ जा रहा था। अभी वे मरकाटोला घाट पर नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचे थे कि ओवरटेक करने की चक्कर में बस ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई थी। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। उनको भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन