{"_id":"5d2d418f8ebc3e6cbe429cf5","slug":"first-garbage-cafe-in-chhattisgarh-s-ambikapur-come-with-one-kg-plastics-and-have-lunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने की नई पहल, प्लास्टिक के बदले मिलेगा नाश्ता और खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने की नई पहल, प्लास्टिक के बदले मिलेगा नाश्ता और खाना
Tue, 16 Jul 2019 08:57 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम जानते हैं कि प्लास्टिक से पर्यावरण की बहुत क्षति होती है। परंतु यह बात जानते हुए भी हम बे-हिसाब प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं। प्लास्टिक के पुनः प्रयोग के लिए छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में देश का पहला गार्बेज कैफे की योजना शुरू की गई है। इसके तहत नगर निगम शहर के गरीब लोगों को प्लास्टिक के बदले भोजन कराएगा।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत कोई भी सड़क पर बिखरे हुए एक किलो प्लास्टिक कैरी बैग लाएगा तो उसे मुफ्त भोजन कराया जाएगा और आधा किलो प्लास्टिक कैरी बैग लाने पर भरपेट नाश्ता कराया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को पेश किए गए नगर निगम के नए बजट में इस योजना के लिए साढ़े पांच लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। जबकि अगर जरुरत महसूस होगी तो इस योजना के लिए जनप्रतिनिधियों से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
मेयर डॉ. अजय तिर्की ने बताया कि गार्बेज कैफे के तहत इस अभियान को शुरू करने वाला अंबिकापुर देश का पहला शहर होगा। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी नगर निगम में यह व्यवस्था नहीं है। एक आंकड़ों के मुताबिक अंबिकापुर में 100 से ज्यादा घुमंतु लोग हैं।
इस अभियान के तहत नगर निगम शहर के गरीब और घुमंतु लोगों को मुफ्त में भोजन कराएगा। इस योजना को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि अंबिकापुर स्वच्छता अभियान में देश में दूसरे नंबर पर है।