फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Firing at businessman's house in Katghora, police arrested third main accused Shakti Singh

कोरबा: कटघोरा में व्यवसायी के घर फायरिंग, तीसरा मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 02:00 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 02:00 PM IST
सार

कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम कासनिया में बुधवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Firing at businessman's house in Katghora, police arrested third main accused Shakti Singh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम कासनिया में बुधवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले घटना में शामिल यूपी निवासी दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े और हर्ष सिंह को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी सिकंदर मेमन के मकान में फायरिंग की। पहली गोली शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे में जा घुसी। घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे और ग्रामीणों की सूझबूझ व साहस के चलते अपराधी पकड़ाए गए।
विज्ञापन


साइबर सेल और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की और वारदात में इस्तेमाल हथियार व वाहन भी बरामद किए। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed