फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fire in diesel tanker at mandir hasaud raipur

Raipur: डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागा ड्राइवर, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, फिर...

Mon, 06 Feb 2023 05:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 05:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा रिंग रोड नंबर-3 में अचानक डीजल से भरे टैंकर वाहन में आग लग गई। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। ड्राइवर जान बचाकर भाग निकला।

विज्ञापन
fire in diesel tanker at mandir hasaud raipur
मंदिर हसौद एरिया में डीजल टैंक में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा रिंग रोड नंबर-3 में अचानक डीजल से भरे टैंकर वाहन में आग लग गई। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। ड्राइवर जान बचाकर भाग निकला। सूचना पर  फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जाता है कि जिस जगह पर आग लगी थी, वहां से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर हसौद थाना पुलिस के मुताबिक, वाहन के इंजन में आचनक शार्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। सामने का हिस्सा जैसे ही जलना शुरू हुआ। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पंहुची। फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद आग को बुझाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed