{"_id":"67481ddaaeea91c8d001fbf0","slug":"fire-breaks-out-in-fancy-shop-in-jagdalpur-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: फैंसी दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: फैंसी दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी; देखें वीडियो
Thu, 28 Nov 2024 01:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में अचानक से एक फैंसी दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, घटना के तत्काल बाद दमकल की गाड़ी के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
फैंसी दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर से करीब आठ किमी दूर आड़ावाल में गुरुवार की सुबह अचानक से एक फैंसी दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, घटना के तत्काल बाद दमकल की गाड़ी के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आड़ावाल स्थित जय गुरु फैंसी स्टोर्स के ऊपर रखे सामान में अचानक से आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने एसडीआरएफ टीम के साथ ही दमकल की गाड़ी को सूचना दी, जहां तीन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। आग फैलने के चलते आसपास तीन और बड़ी दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। समय रहते पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम व दमकल की गाड़ी पहुंची। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत देखी गई, लेकिन समय रहते आग को बुझाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन