फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fir lodged against collector for tree

पेड़ के लिए हो गई कलेक्टर पर एफआईआर

Fri, 17 May 2013 05:53 PM IST
बिलासपुर
बिलासपुर Updated Fri, 17 May 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
fir lodged against collector for tree

छत्तीसगढ़ में एक पेड़ काटने से रोकने के लिए बिलासपुर जिले के कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


साथ ही नगर निगम के कमिश्नर के खिलाफ भी थाने में शिकायत दर्ज हुई है।

मामला यह है कि बिलासपुर शहर की अरपा नदी के किनारे चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

इसके तहत जिला प्रशासन ने 80 फीट चौड़ी रिवर व्यू सड़क के बीच में लगे कई साल पुराने एक नीम के पेड़ को काटने का आदेश दिया था।

इस आदेश का सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने जमकर विरोध किया और वे सड़क पर उतर आए। आम आम आदमी पार्टी, माकपा, कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ शहर के पत्रकार और महापौर वाणी राव ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराया।


पेड़ काटने से रोकने के लिए शहर के निवासियों ने सबसे पहले कलेक्टर को इसकी शिकायत की और पेड़ न काटने का अनुरोध किया।

इस पर भी कुछ न होने और कलेक्टर के बात न मानने पर सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए।

इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने शहर के कोतवाली थाने में कलेक्टर रामसिंह ठाकुर और नगर निगम के कमिश्नर अवनीश शरण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


मामला बढ़ जाने पर थाना प्रभारी ने यह कहते हुए की फिलहाल शिकायत मिली है अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed