{"_id":"642ae529204ea59c6004ce97","slug":"female-laborer-committed-suicide-by-hanging-in-crusher-mine-in-sakti-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेशर खदान में महिला ने फांसी लगाई: नौ माह पहले मजदूर ने की थी लव मैरिज, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेशर खदान में महिला ने फांसी लगाई: नौ माह पहले मजदूर ने की थी लव मैरिज, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति से पूछताछ
Mon, 03 Apr 2023 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:09 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि, महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचे तो शव को नीचे उतारा जा चुका था। इसके चलते कई सवाल उठाने लगे है। क्रेशर संचालक यशवंत चंद्रा को पुलिस ने नोटिस देने की बात कह रही है
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती स्थित क्रेशर खदान में सोमवार को एक महिला मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने नौ माह पहले ही लव मैरिज की थी और पति के साथ खदान में काम करती थी। महिला के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पहुंची तो शव को नीचे उतारा जा चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रशर खदान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति की है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। मामला डभरा थाना क्षेत्र क है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता चंद्रा के पति यशवंत चंद्रा ग्राम खोधर में क्रेशर का संचालन करते हैं। वहीं खदान में काम करने वाली महिला मजदूर ईश्वरी यादव (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ओडिशा के पटपरपाली की रहने वाली थी। उसने करीब नौ माह पहले संजय मांझी के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों ही खदान में मजदूरों के लिए आवास में रहते थे। पति-पत्नी दोनों क्रेशर खदान में काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचे तो शव को नीचे उतारा जा चुका था। इसके चलते कई सवाल उठाने लगे है। क्रेशर संचालक यशवंत चंद्रा को पुलिस ने नोटिस देने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्य से कमाने आए मजदूरों की जानकारी थाने में उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस अन्य मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन