फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmers protest for money in front of District Cooperative Central Bank Nipani

Balod Bank Fraud: बैंक के सामने प्रदर्शन कर किसानों ने मांगा पैसा, अधिकारी बोले- जांच के लिए गए हैं आवेदन

Fri, 03 Mar 2023 05:20 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 05:20 PM IST
सार

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपानी शाखा में लगभग 623 किसानों का गबन संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ था। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 541 किसानों का 5 करोड़ 70 लाख वापस हुआ है।

विज्ञापन
Farmers protest for money in front of District Cooperative Central Bank Nipani
बैंक के बारह प्रदर्शन करते पीड़ित किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

बालोद जिले के ग्राम निपानी स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में शुक्रवार को लगभग 50 की संख्या में किसानों ने धरना किया। किसानों का आरोप है कि पहले तो यहां पर उनकी राशि को गबन किया गया। फिर फर्जी एंट्रियां पासबुक में दिखाई गई। जब उनका खाता खाली हो गया है तो पैसे देने में आनाकानी की जा रही है। किसानों ने बताया कि 623 में से लगभग 541 किसानों का पैसा वापस किया गया है। लेकिन बचे लोग जब पैसा मांगते हैं तो बैंक वाले कोई भी उचित जवाब नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

82 आवेदन की जांच जारी

शाखा प्रबंधक हेमू राम देवांगन का कहना है कि जो लोग बाहर धरना कर रहे हैं वह 79 किसानों में से हैं जिनके आवेदनों का जांच जारी है। दरअसल यह वह किसान है जो इस बैंक में अपना पैसा जमा कराए थे परंतु पूर्व में कुछ कर्मचारियों द्वारा करोड़ों रुपए का गबन यहां से किया गया था जो अब कानून के दायरे में हैं उन्हें जेल हुई इसके बाद जमानत भी हो गई।

विज्ञापन

623 किसानों का आवेदन मिला था

प्रबंधक का कहना है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपानी शाखा में लगभग 623 किसानों का गबन संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ था। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 541 किसानों का 5 करोड़ 70 लाख वापस हुआ है। यह राशि बैंक के द्वारा वापस किया गया है। आगे भी राशि वापसी के लिए प्रक्रिया की जा रही है। प्रदर्शन में लक्ष्मी साहू, ज्ञानेश्वर दवांगन समेत पीड़ित किसान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed