{"_id":"685d379675cdfb58de0d3460","slug":"farmers-angry-with-shortage-of-fertilizers-and-seeds-gheraoed-the-dhaurpur-sdm-office-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: खाद-बीज की कमी पर किसानों ने किया SDM कार्यालय का घेराव, मांग पूरी न पूरी होने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: खाद-बीज की कमी पर किसानों ने किया SDM कार्यालय का घेराव, मांग पूरी न पूरी होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Thu, 26 Jun 2025 05:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:39 PM IST
सार
सरगुजा के लुंड्रा में खाद-बीज की अनुपलब्धता से नाराज किसानों ने धौरपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। तीन दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा के लुंड्रा में खाद-बीज की अनुपलब्धता से नाराज किसानों ने धौरपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। तीन दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड की छह सहकारी समितियों में खाद-बीज की अनुपलब्धता और मूल्य वृद्धि से नाराज सैकड़ों किसानों ने गुरुवार को धौरपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और कहा गया कि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगा राम टेकाम के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा सरकार पर सेठ-साहुकारों को लाभ पहुंचाने और किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि तीन दिनों के भीतर सहकारी समितियों में खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन