फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer leader Tejram Vidrohi along with his 210 colleagues joined Aam Aadmi Party

CG : छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी AAP, किसान नेता तेजराम विद्रोही अपने 210 साथियों के साथ पार्टी में हुए शामिल

Mon, 07 Aug 2023 05:22 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

किसान नेता तेजराम विद्रोही अपने 210 साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी एवं पंजाब विधायक हरदीप सिंह मुंडिया ने उन्हें पार्ट में सदस्यता दिलाई है।

विज्ञापन
Farmer leader Tejram Vidrohi along with his 210 colleagues joined Aam Aadmi Party
सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद अब पूरे दमखम से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। इस बीच राजिम में सदस्य्ता ग्रहण समारोह एवं बदलाव यात्रा के आयोजन में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। जिन्होंने तेजराम विद्रोही को उनके 210 समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में प्रवेश दिया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में किये जा रहे काम हमारा उदाहरण हैं। छत्तीसगढ़ के जाने माने किसान नेता जिन्होंने दिल्ली सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाया तभी से विद्रोही का नाम, काम और छवि हम सबको मालूम हो गई था। उनका 210 परिवारों के सदस्यों को साथ लेकर पार्टी के साथ जुड़ना गरियाबंद जिला ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन


तेजराम विद्रोही ने कहा कि वह किसान मजदूर एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर जन आंदोलनों के संघर्ष कर रहे हैं। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी जो जन आंदोलन से ही निकलकर सामने आई है, उनके साथ जुड़ना राजनीतिक विकल्प को मजबूत करना है। इसके साथ साथ आम जनता की बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सड़क और संसदीय संघर्ष की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, आम आदमी पार्टी के सचिव उत्तम जायसवाल, लोक सभा प्रभारी संतोष चन्द्राकर, पलविंदर सिंह पन्नू, सुरेन्दर सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तम कुमार साहू, जहुरराम साहू, पवन कुमार साहू, ललित कुमार साहू, रेखुराम साहू।


मोहन लाल साहू, मनोज कुमार साहू, नंदू ध्रुव, सोमन यादव, होरीलाल साहू,  सीताबाई, संतोषी, संगीता, धीरज शर्मा सहित सभी किसान संगठन के सदस्य व आम आदमी पार्टी के गरियाबंद जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती रामबाई दिवान, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रसेन सिन्हा, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव, पांडुका ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम साहू, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव , राजिम सर्किल प्रभारी लोकेश साहू, पवन सक्सेना, मोहन चक्रधारी, रूखमणी साहू, पुरुषोत्तम चन्द्राकर, अरविंद शर्मा, राजा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण यादव एवं आभार व्यकर रुद्रसेन सिन्हा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed