फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer dies after consuming pesticide in Jagdalpur

Bijapur: काम से घर लौटे किसान ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 19 Dec 2024 03:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

बीजापुर जिले के एक किसान ने कीटनाशक दवाई खा ली। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Farmer dies after consuming pesticide in Jagdalpur
शव विच्छेदन गृह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम केतनपाल में रहने वाले किसान ने काम से लौटने के बाद जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए मेकाज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं किसान की मौत से 10 माह के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि केतनपाल निवासी रमेश पुत्र सुधराम 16 दिसंबर को खेत में धान मिचाई करने के बाद अपने घर आया। घर में रखी कीटनाशक दवाई खाने के बाद वह सो गया, जब परिजन पहुंचे तो देखा कि रमेश जमीन पर पड़ा हुआ था। साथ ही मुंह से झाग भी निकल रहा था। परिजन बिना देर किए रमेश को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान 19 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, रमेश के मौत के साथ ही 10 माह के बच्चे के सिर से पिता का साया भी उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed