{"_id":"64bbc26590523f2351080aaf","slug":"farmer-and-two-buffalo-died-due-to-high-tension-power-line-in-kabirdham-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की लापरवाही : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान और दो भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की लापरवाही : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान और दो भैंस की मौत
Sat, 22 Jul 2023 05:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 22 Jul 2023 05:20 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान और दो भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
नवागांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपरिया थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी किसान ओमप्रकाश सिन्हा और दो भैंस की शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि किसान सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची बिजली विभाग और पुलिस टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जहां यह घटना हुआ है, उस खेत से हाईटेंशन तार का पोल गुजरा है। इस पोल में अर्थिंग के लिए एक अलग से तार जमीन में लगा हुआ है। काम करने के दौरान किसान व उसके दो भैंस इसी के चपेट में आ गए। इससे उन तीनों की मौत हो गई है। घटना के ग्रामीणों ने बिजली कंपनी को जानकारी दी। बिजली सप्लाई बंद करने के बाद शव को खेत के बाहर निकाला गया है। हाल में हुए बारिश के कारण खेत में पानी भर गया था।
विज्ञापन