फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Factory Blast in Bemetara: continue Treatment of six injured, one dead in raipur

Bemetara Factory Blast: बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 घायलों की रायपुर के मेकाहारा में इलाज जारी, एक की मौत

Sat, 25 May 2024 01:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 25 May 2024 01:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के ग्राम पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से घायल हुए मजदूरों के इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल सात घायलों को भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Factory Blast in Bemetara: continue Treatment of six injured, one dead in raipur
मेकाहारा अस्पताल में घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के ग्राम पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से घायल हुए मजदूरों के इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल सात घायलों को भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की मौत हो गई है। वहीं छह लोगों का इलाज जारी है। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए आये सात घायलों में से एक की मौत हो गई। मृतक का नाम सेवक राम साहू (50 साल), घायलों में रवि कुमार कुर्रे (26 साल), मनोहर यादव (26 साल), नीरज यादव (25 साल), इंद्रकुमार रघुवंशी (26 साल), दिलीप ध्रुव(47 साल) चंदन कुमार (27 साल) का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना आज सुबह 7 से 8 बजे की बीच की है। बारूद फैक्ट्री के एक हॉल में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। यही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। ब्लास्ट से पूरा हॉल तहस नहस हो गया है। मौके पर शरीर के टुकड़े पड़े है। अभी दोपहर साढ़े 12 बजे मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। कई मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। जो लोग घायल हैं, वे बारूद फैक्ट्री परिसर में काम कर रहे थे। ब्लॉस्ट के बाद घायल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर सवाल उठाया है। पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि सूचना है कि तीन घंटे तक बचाव दल नहीं पहुंचा है। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करें और पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed