फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter broke out between Naxalites and police in Bijapur

Bijapur: पीडिया इतावर के जंगल में कैंप ध्वस्त, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली; वर्दी समेत अन्य सामान बरामद

Thu, 22 Feb 2024 08:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 22 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पीडिया इतावर के जंगल में नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर वहां से बड़ी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है। वहीं, नक्सली वहां से फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Encounter broke out between Naxalites and police in Bijapur
जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सली विरोधी अभियान पर निकली सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की पीडिया व इतावर के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में नक्सली अपने आपको कमजोर पाकर भाग खड़े हुए। जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर वहां से बड़ी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीजापुर व दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र पीडिया व इतावर की पहाड़ियों में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 202,210 व डीआरजी दंतेवाड़ा की साझा टीम द्वारा ऑपरेशन लांच किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी सर्चिंग करते हुए इतावर की पहाड़ी के करीब पहुंची थी, तभी लगभग 70 से 80 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की, जिससे नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर मौके से भाग खड़े हुए। अभियान से वापसी के दौरान डीआरजी बीजापुर की टीम सर्चिंग करते हुए लेण्ड्रा कोरचोली के जंगल मे पहुंचे थी कि पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। डीआरजी की टीम द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्यवाही की गई। नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल पहाड़ का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। अभियान के दौरान पहाड़ी की सर्चिंग करने पर नक्सली कैंप मिला, जिसे जवानों ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। मौके व आसपास सर्च करने पर नक्सली वर्दी, पिट्ठू, बर्तन, सोलर प्लेट, पॉलीथिन, बड़े जर्किन, दवाइयां व भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed