फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter between security forces and Naxalites Maoist with a bounty of Rs 1 lakh killed encounter in Sukma

Sukma: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में मारा गया एक लाख का इनामी माओवादी

Sat, 20 Jul 2024 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। जहां जगरगुंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ। 

विज्ञापन
Encounter between security forces and Naxalites Maoist with a bounty of Rs 1 lakh killed encounter in Sukma
मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। जहां जगरगुंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 01 नक्सली ढेर हुआ वहीं मौके से हथियार सहित बड़ी मात्रा मे नक्सली सामाग्री बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत तुमारगुट्टा-सिंगावरम के जंगल-पहाड़ी में ये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है जहां जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के शव और हथियार को सुरक्षा कैंप में लाया गया जहां मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्तगी मिलिशिया कमाण्डर के रूप में हुई है। छ0ग0 शासन द्वारा पद के अनुरूप 01 लाख रूपये एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा 10,000/- दस हजार रूपये का घोषित है इनाम। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली के विरूद्ध थाना जगरगुण्डा में पूर्व से कुल 02  मामले दर्ज है। उक्त अभियान में जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाईटर  की संयुक्त कार्यवाही रही ।
विज्ञापन


घटनास्थल की सर्चिंग करने पर 01 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव और शव के पास 01 नग भरमार बंदुक, 01 नग पिट्टू, जिसमें 03 पैकेट बैटरी वायर लाल-काला लगा हुआ, 01. नग वाकी-टाकी (वायरलेस सेट), चार्जर 01 नग लाल-काला वायर लगा, कोर्डेक्स वायर लगभग 01फीट, 02 नग जिलेटिन रॉड, एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। उक्त पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे मारे गए नक्सली का शिनाख्तगी ऑपरेशन टीम शामिल आत्मसमर्पित नक्सली पुलिस कर्मियों से सोड़ी नरसा पिता कन्ना निवासी दोरलापारा, सिंगावरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमांडर, घोषित ईनामी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पद के अनुरुप 1.00,000/-(एक लाख रूपये मात्र) एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा 10,000/- (दस हजार रूपये मात्र) के रूप में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed