फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter between police and Naxalites in Tungali forests

Bijapur: तुंगाली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED निष्क्रिय करते समय जवान घायल

Tue, 18 Apr 2023 03:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 03:38 AM IST
सार

जवान बड़े तुंगाली के जंगलों में पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी हमला किया।

विज्ञापन
Encounter between police and Naxalites in Tungali forests
नक्सलियों से मुठभेड़(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया हैं। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी की एक टुकड़ी रवाना की गई थी। जवान बड़े तुंगाली के जंगलों में पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी हमला किया।

विज्ञापन

 

दोनों तरफ से कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद फायरिंग थमते ही जवान शाम साढ़े पांच बजे के दरमियान सर्चिंग कर रहे थे। तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी जवानों ने बरामद की। इसे निष्क्रिय करते समय आईईडी ब्लास्ट हो गया और इसकी चपेट में आकर डीआरजी का जवान शंकर पारेट मामूली रूप से घायल हो गया। जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया हैं। यहां उसका उपचार चल रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed