{"_id":"6878f01c1cdfc959210cdaf8","slug":"employees-federation-in-bijapur-submitted-memorandum-for-da-and-pension-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: कर्मचारी फेडरेशन ने डीए और पेंशन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: कर्मचारी फेडरेशन ने डीए और पेंशन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश की चेतावनी
Thu, 17 Jul 2025 06:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:14 PM IST
सार
बीजापुर में कर्मचारी फेडरेशन ने डीए, पेंशन और अन्य मांगों के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर 22 अगस्त 2025 को सामूहिक अवकाश और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
कर्मचारी फेडरेशन ने डीए और पेंशन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ कर्मचारी एवं अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर बीजापुर जिले सहित राज्य के सभी विकासखंडों में रैली और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बीजापुर में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर खान और जिला सचिव कैलाश रामटेके के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा। भोपालपट्टनम विकासखंड में ब्लॉक अध्यक्ष कमल कोर्राम के नेतृत्व में रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में केंद्र के समान 2% महंगाई भत्ता (डीए) और 2019 से देय एरियर्स का भुगतान, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना, चार स्तरीय पदोन्नति, समयमान वेतनमान लागू करना, वेतन विसंगतियों का समाधान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति में 10% सीमा समाप्त करना, 300 दिनों तक अर्जित अवकाश का नगदीकरण, पूर्ण पेंशन के लिए स्पष्ट नीति, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो 22 अगस्त 2025 को सभी विकासखंडों में सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में फेडरेशन के कोषाध्यक्ष लोकेश रेड्डी, सह-सचिव रेश्मा गोड्डे, वन कर्मचारी संघ के सोनाधर मांझी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के शेख फारुख, वाहन चालक संघ के महेश देवांगन, लिपिक संघ के इलमिड़ी संतोष, शिक्षक संघ के संदीप राज पामभोई, सुशीला लांबाडी, और पेंशनर संघ के ए. सुधाकर सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन