फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   elephant attack on bike rider uncle-nephew in chhattisgarh korba

Chhattisgarh: कोरबा में बाइक सवार मामा-भांजा पर हाथी का हमला, सूंड़ से उठाकर युवक को सड़क पर पटका

Thu, 06 Oct 2022 03:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Oct 2022 03:41 PM IST
सार

बालको रेंज के नवाडीह गांव के आस-पास एक हाथी पिछले कई दिनों से विचरण कर रहा है। इसे लेकर वन विभाग ने गांव में मुनादी कराई है। वहीं कटघोरा वन परिक्षेत्र में भी 30 से 40 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। 
 

विज्ञापन
elephant attack on bike rider uncle-nephew in chhattisgarh korba
कोरबा में हाथी के हमले से घायल बाइक सवार युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को बाइक सवार मामा-भांजा पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने चलती बाइक से पीछे बैठे मामा को सूंड़ से उठा लिया और सड़क पर पटक दिया। हमले के चलते बाइक चला रहा युवक भी गिर पड़ा और भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे तो हाथी जा चुका था, जबकि मामा बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा बालको वन परिक्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन


चलती बाइक से युवक को उठाया
नवाडीह निवासी शसेंद्र खलखो (35) अपने भांजे अशोक तिग्गा (25) के साथ बाइक पर भटगांव से राशन लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाडीह के जंगल के पास अचानक एक हाथी आ गया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते हाथी ने चलती बाइक से पीछे बैठे शसेंद्र खलखो को सूंड़ से उठा लिया और सड़क पर पटक दिया। जबकि हमले से झटका लगने के कारण अशोक बाइक सहित सड़क किनारे गिर पड़ा। किसी तरह अशोक वहां से भागा और परिजनों को जानकारी दी। 
विज्ञापन


पत्नी पहुंची तो बेहोशी की हालत में मिला
शसेंद्र की पत्नी रिंकी ने बताया कि अशोक के जानकारी देने पर वह गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची। वहां शसेंद्र बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। जबकि हाथी जंगल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहीं शसेंद्र का कहना है कि हाथी ने जब हमला किया तो उसने अपनी सांस रोक ली। इस पर हाथी उसे मरा हुआ समझकर वहां से चला गया। इसके बाद क्या हुआ उसे होश नहीं है। हमले में शसेंद्र के सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता
बालको रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि नावाडीह गांव में हाथी के हमले से 2 लोग घायल हुए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तत्कालिक सहायता के रूप में परिवार को पांच हजार रुपए दिए गए हैं। गांव के आसपास लोगों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। वन कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे। जिसके चलते हादसे का शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed