{"_id":"6764132147fe0cb4ee07dc88","slug":"elderly-woman-dies-due-to-fire-in-korba-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: आग की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, ठंड से बचने के लिए बैठी थी अलाव के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: आग की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, ठंड से बचने के लिए बैठी थी अलाव के पास
Thu, 19 Dec 2024 06:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 06:35 PM IST
सार
कोरबा जिले में अलाव के पास बैठी बुजु्र्ग महिला आग की चपेट में आ गई। आग में जलने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजगामार चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना एक बुजुर्ग महिला को भारी पड़ गया। आग की चपेट में आने से महिला जल गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका का नमा ग्वालीन बाई था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुंदेली गांव में रहने वाली ग्वालीन बाई खाना खाकर अलाव ताप रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलसी ग्वालीन को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। ग्वालीन बाई के पति की मौत हो चुकी थी और बच्चे भी नहीं हैं। वह अपनी छोटी बहन व उसके परिवार के भरोसे रहा करती थी।
विज्ञापन
इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन