फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   elderly man murdered in Chhattisgarh, refusing to give magical stone, police arrested all culprits

Murder Exposed: 'पारस' पत्थर के चक्कर में बुजुर्ग को मार डाला, छत्तीसगढ़ में कत्ल का राजफाश  

Wed, 13 Jul 2022 10:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 13 Jul 2022 10:46 AM IST
सार

मृतक बाबूलाल यादव ने अपने पास ऐसा पत्थर होने का दावा किया था, जो किसी भी पत्थर को सोने में बदल सकता है और जमीन में गड़े सोने का पता लगा सकता है।

विज्ञापन
elderly man murdered in Chhattisgarh,  refusing to give magical stone, police arrested all culprits
जांजगीर-चांपा जिले में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 70 साल के एक बुजुर्ग की कथित 'पारस' पत्थर के चक्कर में हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बुजुर्ग से पत्थर को सोना बनाने वाले इस जादूई पत्थर की मांग की थी, जब उसने नहीं दिया तो उसे जंगल में ले जाकर मार डाला था। 

विज्ञापन

जांजगीर-चांपा पुलिस ने हत्या का राजफाश कर आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के अनुसार मृतक बाबूलाल यादव ने अपने पास ऐसा पत्थर होने का दावा किया था, जो किसी भी पत्थर को सोने में बदल सकता है और जमीन में गड़े सोने का पता लगा सकता है। जब यह जानकारी अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने उससे वह पत्थर लेने के लिए साजिश रची। 
विज्ञापन

एसपी अग्रवाल ने बताा कि 8 जुलाई को एक महिला समेत 10 लोग बुजुर्ग बाबूलाल को उसके घर से पास के जंगल में ले गए। वहां उसे रस्सी से बांध दिया गया और उससे जादूई पत्थर के बारे में पूछा, लेकिन उसने पत्थर के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इस पर पांच आरोपी पत्थर को ढूंढने के लिए उसके घर गए। पत्थर पाने के लिए आरोपियों ने बाबूलाल के घर का एक कमरा भी खोद दिया। जब वह पत्थर नहीं मिला तो आरोपियों ने यादव की पत्नी को भी पीटा और गहने और नकदी लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने फिर जंगल में जाकर बाबूला यादव को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसका शव जंगल में दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों टेकचंद्र जायसवाल और राजेश हरवंश को रविवार को हिरासत में लिया। पहले उन्होंने पुलिस को गुमराह किया लेकिन सोमवार को अन्य आरोपियों के साथ यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने इसके बाद बाकी 8 आरोपियों को भी दबोच लिया। शव को जमीन से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे जादूई पत्थर हासिल करना चाहते थे, इसलिए बाबूलाल यादव को मार डाला। पुलिस ने यादव की पत्नी से लूटे गए जेवर व नकदी भी बरामद कर ली है। मामले में आगे जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed