फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Effect of active system from Bay of Bengal, heavy rain alert issued in all districts of Chhattisgarh

CG Weather News: बंगाल की खाड़ी से सक्रिय सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Sat, 27 Sep 2025 10:36 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 10:36 AM IST
सार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन घंटों में रायगढ़, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिलों और बस्तर क्षेत्र में गर्जन, बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Effect of active system from Bay of Bengal, heavy rain alert issued in all districts of Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण का असर अब छत्तीसगढ़ पर दिखाई देने लगा है। दक्षिणी इलाकों में अगले 24 घंटों तक तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, दुर्ग, रायपुर, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर समेत कई जिलों में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन घंटों में रायगढ़, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिलों और बस्तर क्षेत्र में गर्जन, बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव अगले 12 घंटों में और गहराएगा तथा अवदाब का रूप ले सकता है। इसके 27 सितंबर की सुबह तक दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इस सिस्टम से निकल रही द्रोणिका तेलंगाना होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तक फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दो दिन बाद कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना, बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में 27 सितंबर को आकाश मेघमय रहेगा और गर्जन-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed