फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   education employee half posts will be filled by promotion

प्रमोशन से भरे जाएंगे शिक्षाकर्मियों के आधे पद

Mon, 24 Sep 2012 01:55 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Sep 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
education employee half posts will be filled by promotion
छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला पंचायत में शिक्षाकर्मियों के आधे पदों को प्रमोशन से भरने का निर्णय लिया है। वर्ग दो और वर्ग एक पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस पर 24 सितंबर तक दावा-आपत्तियां मंगाई गई हैं। शिक्षाकर्मी वर्ग एक और वर्ग दो के तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से आधे पद सीधी भर्ती और आधे पदों को पदोन्नति से भरने का निर्णय लिया गया है। जिला पंचायत ने वर्ग तीन से वर्ग दो और वर्ग दो से वर्ग एक के पद पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी की है।
विज्ञापन


24 सितंबर की शाम पांच बजे तक समुचित कारण और प्रमाण पत्रों के आधार पर दावा-आपत्ति की जा सकती है। स्कूलों में विषयवार रिक्त पदों की जानकारी भी दी गई है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने शिक्षाकर्मियों की भर्ती पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक हटने के बाद अब भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिला मिलाकर 3363 पदों पर खाली हैं, जिनमें से वर्ग एक के 1616 और वर्ग दो के 1747 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed